फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister over Rahul fascism in India remark Efforts to defame India will fail as PM Modi blessings of people

Anurag Thakur: राहुल गांधी की टिप्पणी पर मंत्री का पलटवार, बोले- देश को बदनाम करने की कोशिश होगी नाकाम

Sat, 25 Feb 2023 02:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 02:17 AM IST
सार

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता भूल गए हैं कि इंदिरा गांधी सरकार के दौरान जब देश में आपातकाल लगाया गया था तब लोगों को कठिन समय का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Minister over Rahul fascism in India remark Efforts to defame India will fail as PM Modi blessings of people
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत में फासीवाद वाली टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि देश को बदनाम और अस्थिर करने के सारे प्रयास विफल हो जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जनता का आशीर्वाद है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले के आरोपों को भी खारिज कर दिया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता भूल गए हैं कि इंदिरा गांधी सरकार के दौरान जब देश में आपातकाल लगाया गया था तब लोगों को कठिन समय का सामना करना पड़ा था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि अगर कोई भारत को तोड़ने की बात करता है और ऐसी टिप्पणी करता है जिससे समाज और देश में तनाव पैदा हो सकता है तो कानून अपना काम करेगा। ठाकुर यहां सुंदर नर्सरी में अर्थ-ए कल्चर फेस्ट कार्यक्रम के एंकर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने की थी यह टिप्पणी
इतालवी दैनिक कोरिएरे डेला सेरा को दिए एक साक्षात्कार में राहुल गांधी ने कहा था कि फासीवाद पहले से ही है। लोकतांत्रिक ढांचे का पतन और संसद अब काम नहीं कर रही है। न्याय स्वतंत्र नहीं है। केंद्रवाद निरपेक्ष है। प्रेस अब स्वतंत्र नहीं है। आरएसएस चरमपंथियों ने हर संस्था में घुसपैठ की है और इसे कंडीशनिंग कर रहे हैं। राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा, आम नागरिकों और मीडिया पर कोई प्रतिबंध लगाया गया, तो यह इंदिरा गांधी के शासन के दौरान किया गया था, जो राहुल गांधी की दादी थीं। उन्होंने कहा, शायद राहुल गांधी भूल गए हैं कि उस समय क्या हुआ था और देश के लोग किस तरह के कठिन समय से गुजरे थे। अगर कोई इसके खिलाफ खड़ा हुआ तो वह भाजपा थी। हम उस समय जनसंघ के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि संसद से लेकरर सड़कों पर, देश में हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को बदनाम करने की कोशिश
ठाकुर ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें एक एजेंडे के तहत दुष्प्रचार के जरिए भारत को बदनाम और अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, लेकिन वे भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएंगे, चाहे वे किसी भी चैनल, अरबपति या खरबपति को पकड़ लें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत वहां के लोग और उनके वोट होते हैं। मोदी के पास इस देश के 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है। दुनिया भारत की ताकत को जान चुकी है।


प्रेस अब स्वतंत्र नहीं
ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रेस अब स्वतंत्र नहीं है के आरोप को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी गुलामी की मानसिकता से जकड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed