फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of Civil Aviation Hardeep Singh Puri says Some countries have not lifted the ban on entry of Indians

कुछ देशों ने भारतीयों के प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटाई, रोक हटते ही सरकार शुरू करेगी उड़ानें : हरदीप पुरी 

Wed, 04 Nov 2020 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Nov 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Minister of Civil Aviation Hardeep Singh Puri says Some countries have not lifted the ban on entry of Indians
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ देशों ने भारतीयों के प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटाई है। जैसे ही इन देशों में रोक हटते ही सरकार उड़ानों का संचालन शुरू करने को तैयार है। सऊदी अरब उन देशों में शामिल हैं, जिसने कोरोना महामारी के मद्देनजर भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन


पुरी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि हम छह मई, 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहे हैं। हालांकि खाड़ी क्षेत्र के देशों सहित कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों को प्रवेश पर लगी रोक नहीं हटाई है। जब भी इन देशों में प्रतिबंधों की ढील दी जाएगी, सरकार उड़ानों का संचालन शुरू करेगी।
विज्ञापन



इससे पहले, 22 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि केरल व बहरीन के बीच संचालित की जा रही विशेष उड़ानों में औसत किराया 30 हजार से 39 हजार के बीच है, क्योंकि खाड़ी देशों में हर सप्ताह सिर्फ 750 यात्रियों को ही भारत से आने की अनुमति दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed