फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister from Maharashtra: Narayan Rane joins BJP via Shiv Sena, joins Modi team

महाराष्ट्र से मंत्री: शिवसेना से होते हुए बीजेपी में पहुंचे नारायण राणे मोदी टीम में शामिल

Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 07 Jul 2021 07:00 PM IST
सार

शिवसेना से होते हुए भाजपा में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज मराठी नेता नारायण राणे अब मोदी टीम में शामिल होंगे। मराठा समुदाय में राणे की बहुत धमक और धाक मानी जाती है। 

विज्ञापन
Minister from Maharashtra: Narayan Rane joins BJP via Shiv Sena, joins Modi team
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे - फोटो : BBC

विस्तार

शिवसेना से होते हुए भाजपा में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज मराठी नेता नारायण राणे अब मोदी टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वालों में सबसे पहले मंत्री रहे। मराठा समुदाय में राणे की बहुत धमक और धाक मानी जाती है। खासकर कोंकण इलाके के वे प्रभावी नेता माने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी राणे के जरिए यहां अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती हैं जहां शिवसेना ही अपने ज्यादातर उम्मीदवार उतारती रही है। शिवसेना से रिश्तों में आई खटास के कारण भाजपा अपने स्तर पर मजबूत होना चाहती है और मराठियों के बीच अपनी पैठ बनाना चाहती है।

विज्ञापन


 नारायण राणे ने अक्तूबर 2019 में अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे. अभी वे राज्यसभा सांसद है। राणे का सियासी सफर युवावस्था में ही शिवसेना से शुरु हो गया था। शिवसेना में वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे और उनकी यही खूबी बालासाहेब ठाकरे को बहुत पसंद आई और उन्हें चेंबूर का प्रमुख बना दिया गया। 1985 से 1990 तक वे कॉरपोरेटर रहे और 1990 में वे पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन


रिश्तों में खटास बढ़ने से शिवसेना से दूर हुए 
1 फरवरी 1999 को शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में वे मुख्यमंत्री बने. हालांकि वे अक्तूबर 1999 तक ही मुख्यमंत्री के पद तक रहे। शिवसेना से उनके रिश्तों में तब खटास आने लगी जब उद्धव ठाकरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। धीरे-धीरे पार्टी में उनकी उपेक्षा होने लगी और 2005 में वे शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो. यहां वे कुछ समय रहे और विधानसभा चुनाव भी जीता। वह आगे चलकर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बने (16 अगस्त 2005 से 6 दिसंबर 2008)। हालांकि, उन्होंने फिर से कांग्रेस में विद्रोह कर दिया और उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में उपेक्षा महसूस हुई तो अपनी अलग पार्टी बना ली
कुछ सालों बाद वे फिर कांग्रेस में वापस आए और कांग्रेस की पृथ्वीराज च्वहाण सरकार में मंत्री भी बने। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें यहां भी उन्हें अपनी उपेक्षा महसूस हुई और 2017 में उन्होंने अपनी अलग महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed