फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Anurag Thakur said that TMC is scared of the investigation into corruption allegations against it

Politics: 'भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच से ममता बनर्जी घबराईं', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का TMC पर हमला

Mon, 02 Oct 2023 07:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

दिल्ली में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने कहा उनके खिलाफ हो रही भ्रष्टाचार की जांचों से टीएमसी नेता घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
Minister Anurag Thakur said that TMC is scared of the investigation into corruption allegations against it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल का बकाया देने की मांग को लेकर आज दिल्ली में टीएमसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। देशभर से टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। टीएमसी के विरोध प्रदर्शन पर केंद्र सरकार के मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन अपने भ्रष्ट सांसदों और नेताओं को लीपापोती के लिए दिल्ली भेज दिया। ऐसी क्या नौबत आ गई कि ममता बनर्जी को अपने भ्रष्ट नेताओं को भेजना पड़ा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के टीएमसी पर गंभीर आरोप
टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं इस बारे में विस्तार से बात करूंगा। असल में वर्ष 2019 में एक केंद्रीय टीम ने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच शुरु की। जिसको लेकर टीएमसी पूरी तरह से घबराई हुई है। जांच टीम ने पूरे मामले को समझा तो पता चला कि राज्य में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ था। मौजूदा कामों को नया काम दिखाकर पैसों को लूटा गया। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, महात्मा गांधी के नाम पर बनी योजना में भी टीएमसी सरकार ने घोटाला किया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कोई कमी नहीं की है। कोयला घोटाला, शारदा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पीएम आवास घोटाला, रोज वैली घोटाला, गौ तस्करी घोटाला। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान एक के बाद एक घोटाले सबके सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा, मनरेगा को यूपीए के शासनकाल में 14,985 करोड़ रुपये मिले, जबकि एनडीए की सरकार के दौरान 2021 में 54,150 करोड़ रुपये मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना को यूपीए के समय 4,466 करोड़ रुपये मिले और एनडीए के दौरान 30,000 करोड़ रुपये मिले। एनआरएलएम को यूपीए के समय 626 करोड़ रुपये मिले थे और आज 74,034 करोड़ रुपये मिले।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया
टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अनुराग ठाकुर कहते हैं कि उन्होंने 2 लाख करोड़ रुपये दिए लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से कितनी राशि ली है। वे नौ साल से सत्ता में हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल से कम से कम 5-7 लाख करोड़ रुपये लिए हैं। लेकिन फिर भी राज्य को अधिकारों से वंचित रखा गया है।


केंद्र के खिलाफ टीएमसी की हुंकार
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के राजघाट पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए धन आवंटित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा, आवास योजना और अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए राज्य को धन का वितरण नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed