फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minimum support price scheme farmers got good value of crop

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, किसानों को मिलता है फसल का अच्छा मूल्य 

Thu, 27 Dec 2018 09:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Dec 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Minimum support price scheme farmers got good value of crop

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत देश के सभी राज्यों को अपने-अपने राज्य में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं एवं चावल देना है- जिसका समर्थन मूल्य घोषित है, जिसकी खरीद केन्द्र एवं राज्य सरकार करती है, तो इससे किसानों को अच्छा मूल्य मिलता है। मूल्य समर्थन योजना के तहत सभी तिलहन, दलहन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रावधान है। बाजार में कृषि उत्पाद के दाम यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे आते हैं तो राज्य सरकार के प्रस्ताव पर कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत की खरीद का प्रावधान था। 

विज्ञापन


हाल ही में, इस सीमा को बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य है कि किसानों को उनके उत्पाद का लाभकारी मूल्य मिले एवं अधिक उत्पादन हो सके। यूपीए के अंतिम 4 वर्षों 2010-11 से 2013-14 में पीएसएस योजना के तहत कुल 7 लाख 24 हजार मीट्रिक टन की खरीद की गई। जबकि मोदी सरकार में वर्ष 2014-15 से 2018-19 (दिसम्बर 2018 तक) कुल 78 लाख 61 हजार मिट्रिक टन की खरीद की गई है। जोकि यूपीए के समय से लगभग 11 गुना अधिक है।
विज्ञापन


यूपीए के अंतिम 4 वर्षों 2010-11 से 2013-14 में पीएसएस योजना के तहत खरीद के लिए कुल 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था। जबकि मोदी सरकार के मात्र 2 वर्षों 2017-18 एवं 2018-19 के लिए 15,053 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया। जो कि यूपीए के 4 वर्षों के मुकाबले 2 वर्षों में ही लगभग 50 गुना अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए के अंतिम 4 वर्षों 2010-11 से 2013-14 में पीएसएस योजना के तहत खरीद के लिए कुल 2,500 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी दी गई थी। जबकि मोदी सरकार में वर्ष 2014-15 से 2019-20 के लिए कुल 47,250 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी दी गई है। जोकि यूपीए के समय से लगभग 17 गुना अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed