फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Millions of people CAN now to see Your Tweets

रेलवे स्टेशनों की स्क्रीन पर अब करोड़ों लोग देख सकेंगे आपका ट्वीट

Thu, 12 Jan 2017 02:10 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Millions of people CAN now to see Your Tweets
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : irctc

अब आपका एक ट्वीट दो हजार स्टेशनों पर लगी दो लाख स्क्रीन पर करोड़ों लोग एक साथ देख सकेंगे। ट्वीटर फॉलोवर कितने है इसकी भी जानकारी मिलेगी। दरअसल रेलवे मंत्रालय ने स्टेशनों पर क्लाउड कंट्रोल रेल डिस्प्ले नेटवर्क सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इस स्क्रीन पर रेलवे से संबंधित सभी तरह की जानकारी ऑन लाइन दी जाएगी। 

विज्ञापन


इस स्क्रीन पर ट्रेनों की सूचना के साथ ही ट्रेनों में खाली सीट की जानकारी भी यात्रियों को दी जाएगी। लोगों के ट्वीट व अन्य तरह के ऑडियो-वीडियो विज्ञापन के माध्यम से रेलवे पैसा भी अर्जित करेगा। राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन को भी इस स्क्रीन से करने की योजना रेलवे बना रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कैपेन के तहत रेलवे ने रेल डिस्प्ले नेटवर्क सिस्टम 2,175 स्टेशनों पर लगाने का निर्णय लिया है। इस तरह के क्लाउड कंट्रोल स्क्रीन स्टेशनों के प्लेटफार्म पर दो लाख लगाई जाएंगी। गैर राजस्व योजना स्कीम में रेलवे ने इसे भी शामिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साथ दो लाख स्क्रीन पर मैसेज सभी भाषाओं में डिस्प्ले होगा

Millions of people CAN now to see Your Tweets

इस स्क्रीन का 50 प्रतिशत हिस्सा ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, ट्रेन किस नंबर प्लेटफार्म पर आएगी व किस नंबर प्लेटफार्म से रवाना होगी, किसी ट्रेन में कितनी सीटें खाली है, प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए सीटें कहां-कहां खाली है समेत कई तरह की जानकारी उपलब्ध कराएगी। 50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे इलेक्ट्रिनिक विज्ञापन के लिए देगा। जिससे कमाई का जरिया तालाशा जाएगा।

इस स्क्रीन की यह भी खासियत होगी कि एक साथ दो लाख स्क्रीन पर मैसेज सभी भाषाओं में डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही ऑडियो-वीडियों के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। इस स्क्रीन की अलग खासियत यह होगी कि इसमें ट्वीट की सुविधा होगी। अगर आप अपना ट्वीट इस स्क्रीन पर डिस्प्ले करना चाहते है तो इसकी सुविधा मिलेगी। 

हालांकि इसके लिए भी आपको रकम चुकानी पड़ेगी। इस तरह के स्क्रीन नई दिल्ली स्टेशन, वाराणसी समेत अन्य स्टेशनों पर बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। रेलवे ने यह भी निर्णय लिया है कि किसी तरह के पोस्टर व होर्डिंग के माध्यम से विज्ञापन स्टेशनों पर नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed