फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Millets-based dishes to be served to CAPFs, NDRF personnel: MHA

Millets: सीएपीएफ व एनडीआरएफ के जवानों को मोटा अनाज आधारित भोजन परोसा जाएगा, गृह मंत्रालय का निर्णय

Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
सार

International Year of Millets 2023: एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सभी बलों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के अनुसार भोजन में 30 प्रतिशत मोटा अनाज (मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा इत्यादि) शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Millets-based dishes to be served to CAPFs, NDRF personnel: MHA
अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों को अब मोटे अनाज (Millets) पर आधारित भोजन परोसा जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के भोजन में बाजरा और अन्य मोटे अनाज आधारित व्यंजन परोसे जाएंगे। 

विज्ञापन

जवानों के भोजन में 30 प्रतिशत मोटा अनाज किया जाएगा शामिल

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सभी बलों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के अनुसार भोजन में 30 प्रतिशत मोटा अनाज (मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा इत्यादि) शामिल करने का निर्णय लिया गया है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 में गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और एनडीआरएफ के कर्मियों के भोजन में मिलेट्स शामिल करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर  किया है घोषित

मोटे अनाज के महत्व को पहचानते हुए और लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के साथ-साथ घरेलू और वैश्विक मांग पैदा करते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया है। बता दें कि मोटा अनाज जहां स्वास्थ्य के लिए अच्छा है वहीं यह किसानों के लिए भी फायदेमंद और पर्यावरण के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed