{"_id":"5ed99f45ab88663e0e586e54","slug":"milk-delivered-to-a-four-months-old-baby-in-a-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चार महीने की बच्ची के लिए दूध पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चलती ट्रेन में चार महीने की बच्ची के लिए दूध पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय
Fri, 05 Jun 2020 06:56 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:56 AM IST
सार
- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आरपीएफ के जवान की तारीफ की
- महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेलगांव से गोरखपुर जा रही थी, भोपाल में मिली मदद
विज्ञापन
inder singh yadav
- फोटो : social media
विस्तार
चलती ट्रेन में चार महीने की बच्ची को दूध पहुंचाने वाले आरपीएफ जवान की तारीफ हर जगह हो रही है । सोशल मीडिया पर भी उसकी बहादुरी व मानवता की चर्चा हो रही है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी जवान की बहादुरी पर पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
दरअसल बेलगांव से गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला की चार महीने की बच्ची काफी भूखी थी और उसे दूध की जरूरत थी। जब गाड़ी भोपाल पहुंची तो महिला ने प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात इंदर सिंह यादव से दूध देने की गुहार लगाई । इतनी बात सुनते ही इंदर सिंह यादव दूध लाने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
जैसे स्टेशन परिसर के बाहर से वह दूध लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा तो श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल पड़ी थी। इस स्थिति में इंदर सिंह ने दौड़ते हुए जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन में दूध लेकर चढ़ गया और भूखे बच्चे की मां के हाथ में दूध सौंप दिया। यह सब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।
विज्ञापन