{"_id":"6192861dcb6d4f13b81700b1","slug":"military-action-assam-rifles-kills-three-naga-militants-who-entered-india-from-myanmar-in-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कार्रवाई: अरुणाचल में असम राइफल्स ने म्यांमार से भारत में घुसे तीन नगा उग्रवादियों को मार गिराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैन्य कार्रवाई: अरुणाचल में असम राइफल्स ने म्यांमार से भारत में घुसे तीन नगा उग्रवादियों को मार गिराया
Mon, 15 Nov 2021 09:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, लांगडिंग
एएनआई, लांगडिंग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:39 PM IST
सार
यह कार्रवाई हाल ही में मणिपुर में असम राइफल्स के जवानों पर हमले के बाद की गई। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती लांगडिंग जिले में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नगा उग्रवादियों को मार गिराया। ये तीनों उग्रवादी म्यांमार से भारत में घुसे थे। यह कार्रवाई मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले के दो दिन बाद की गई।
विज्ञापन
ये उग्रवादी लांगडिंग जिले के लहू गांव के दो लोगों को अगवा कर के म्यांमार ले जा रहे थे। मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी प्रतिबंधित नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड-केवाईए (एनएससीएन-केवाईए) के बताए गए हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स के छह जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जवानों ने इन्हें रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी ढेर हो गए।
विज्ञापन
कर्नल त्रिपाठी समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे
मणिपुर में शनिवार को दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। इसमें असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी और अर्धसैनिक बल के चार अन्य जवान शहीद हो गए थे। हमले में विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके पुत्र भी मारे गए थे। 4 जून, 2018 के बाद मणिपुर में सुरक्षा बलों पर यह पहला बड़ा हमला था। तब चंदेल जिले में ऐसे ही हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।