{"_id":"68f276c19b189c69390d114c","slug":"militants-opened-fire-in-kakopathar-assam-attackers-fled-in-retaliatory-action-by-the-army-search-continues-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के काकोपाथार में उग्रवादियों ने की फायरिंग, सेना की जवाबी कार्रवाई में भागे हमलावर; तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के काकोपाथार में उग्रवादियों ने की फायरिंग, सेना की जवाबी कार्रवाई में भागे हमलावर; तलाश जारी
Fri, 17 Oct 2025 10:33 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:33 PM IST
सार
असम के काकोपाथार इलाके में 17 अक्तूबर की आधी रात को अज्ञात उग्रवादियों ने सेना की कंपनी लोकेशन पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत और सावधानीपूर्वक जवाबी कार्रवाई की, जिससे आतंकियों को भागना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के काकोपाथार इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा हमला हुआ। आधी रात के करीब कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने भारतीय सेना की कंपनी लोकेशन पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, उग्रवादियों ने यह हमला एक चलती गाड़ी से किया और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। सेना के जवानों ने बिना देर किए जवाबी कार्रवाई की। जवानों ने गोलियां चलाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा कि आसपास के रिहायशी इलाकों को कोई नुकसान न हो। सेना की त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया के कारण उग्रवादियों को वहां से भागना पड़ा।
यह भी पढ़ें - Unstoppable India: सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक…पीएम मोदी बोले- अब कोई हमें रोक नहीं सकता
सेना के तीन जवानों को लगी चोट- पीआरओ गुवाहाटी
इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि, सेना के तीन जवानों को हल्की खरोंचें आई हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना और पुलिस ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि उग्रवादियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
इलाके में तलाशी अभियान जारी है- पीआरओ गुवाहाटी
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी गुवाहाटी के अनुसार, 'इलाके को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। सेना ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवाबी कार्रवाई की थी।'
यह भी पढ़ें - IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे ने विकसित की ग्रीनहाउस गैसों के स्तर मापने की नई तकनीक, सैटेलाइट का होगा इस्तेमाल
हमले के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
काकोपाथार, तिनसुकिया जिला का एक संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की गई है।

#WATCH | Assam: Defence PRO Guwahati says, "At around midnight on 17 Oct 25, unidentified terrorists fired on Kakopathar Company location from a moving vehicle. The troops on duty responded immediately and effectively, taking due caution to avoid collateral damage to civilian… https://t.co/LSpkWL3myH pic.twitter.com/pqw8pn1WBG
— ANI (@ANI) October 17, 2025