फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Militant arrested in Manipur, arms recovered in separate operation

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी; एक उग्रवादी को किया गिरफ्तार, अन्य अभियान में हथियार बरामद

Thu, 17 Jul 2025 09:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Jul 2025 09:19 AM IST
सार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के एक किशोर सदस्य को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जिरीबाम में एक अलग अभियान में सात आग्नेयास्त्र बरामद किए।

विज्ञापन
Militant arrested in Manipur, arms recovered in separate operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के एक किशोर सदस्य को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जिरीबाम में एक अलग अभियान में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इस सदस्य को बुधवार को खोंगजोम पापल इलाके से जबरन वसूली और संगठन में सदस्यों की भर्ती में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


उग्रवादी संगठन पीएलए ने पहले भी केंद्रीय सुरक्षा बलों पर कई हमले किए
पुलिस ने बताया कि उग्रवादी संगठन का गिरफ्तार सदस्य थौबल और बिष्णुपुर जिलों में सक्रिय था। उसके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार व्यवहार किया गया है। उग्रवादी संगठन पीएलए ने पहले भी केंद्रीय सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं।
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने बुधवार को जिरीबाम के लींगंगपोकपी गांव और तामेंगलोंग जिले के तातबुंग के बीच एक जगह से सात आग्नेयास्त्र बरामद किए। इनमें एक एसएलआर, मैगजीन, गोला-बारूद, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामान शामिल हैं। सुरक्षा बल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के हालात समझिए
मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए। जातीय हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया, जिसका कार्यकाल 2027 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed