{"_id":"66b4fb3249e06a361207eb5d","slug":"migratory-birds-coming-to-punjab-have-reduced-mp-raised-this-demand-in-rajya-sabha-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Migratory Birds: कम हो गए पंजाब आने वाले प्रवासी पक्षी, राज्यसभा में सांसद सतनाम सिंह संधू ने उठाई यह मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Migratory Birds: कम हो गए पंजाब आने वाले प्रवासी पक्षी, राज्यसभा में सांसद सतनाम सिंह संधू ने उठाई यह मांग
Thu, 08 Aug 2024 10:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पक्षी
- फोटो :
एएनआई (फाइल)
विस्तार
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुवार को राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान पंजाब में प्रवासी पक्षियों की घटती संख्या और जल निकायों के क्षरण का मुद्दा उठाया।
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान प्रवासी पक्षियों के उपयुक्त माहौल देने और जलाशयों की स्थिति को बेहतर करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब प्रवासी पक्षियों और वन जीवन के लिए अनुकूल है। इसलिए संरक्षण के लिए पंजाब में वेटलैंड्स का संरक्षण बहुत जरूरी है। पंजाब में सात वेटलैंड्स हैं, जिनमें से छह संरक्षित हैं। लेकिन इनको दुरुस्त करने की आवश्यकता है। क्योंकि इनकी बदहाली के चलते राज्य में सालाना आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट आई है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि लुधियाना में बुड्ढा नाला में प्रदूषण के उच्च स्तर को रोकने के लिए कदम उठाना और बुड्ढा नाला को प्रदूषण मुक्त करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डेयरी और रंगाई उद्योग से निकलने वाले अपशिष्टों को सीधे बुड्ढा नाला में प्रवाहित करने की समस्या से निपटने की जरूरत है। राज्य में जल निकायों के इसी तरह के क्षरण के कारण प्रवासी पक्षियों की संख्या में काफी कमी आ रही है।