{"_id":"5eba4cc596c32513976eb712","slug":"migrant-workers-to-uttar-pradesh-protested-after-being-stopped-on-maharashtra-madhya-pradesh-border-in-barwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे मजदूरों को महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर रोका गया, गुस्साए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पैदल जा रहे मजदूरों को महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर रोका गया, गुस्साए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Tue, 12 May 2020 12:44 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
बड़वानी में मजदूरों का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
लॉकडाउन के कारण हजारों प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे राज्यों में फंस गए हैं। वे लगातार अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं। कुछ मजदूर तो पैदल ही घरों की तरफ जा रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में सोमवार को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश पैदल जा रहे मजदूरों ने रोके जाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रवासी मजदूरों को बड़वानी जिले में महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा पर रोक दिया गया, जिससे गुस्साए मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद इन्हें ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई। फिर इन मजदूरों को बसों से गृह राज्य जाने की अनुमति दी गई। ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Migrant workers belonging to Uttar Pradesh who protested after being stopped on Maharashtra-Madhya Pradesh border in Barwani district, were later allowed to go to their home state after buses were arranged for them.They are going from Maharashtra to Uttar Pradesh. pic.twitter.com/ZKB5XuOxVq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 12, 2020
गौरतलब है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस कारण विभिन्न राज्यों में प्रवासी मजदूर फंस गए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार मजदूरों को इनके मूल राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों का संचालन कर रही हैं। इसके बाद भी कुछ मजदूर पैदल ही घर जा रहे हैं।
ये प्रवासी मजदूर राष्ट्रीय राजमार्गों और रेल की पटरियों के साथ-साथ चलते हुए घर तक का सफर करने में लगे हुए हैं। रेल की पटरियों और सड़कों के किनारे चलने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हाल ही में, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 16 मजदूरों की रेल हादसे में मौत हो गई थी। ये सभी प्रवासी मजदूर थककर रेल की पटरियों पर ही सो गए थे।
बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।