{"_id":"5ec23c4b8ebc3e90233f0f6a","slug":"migrant-labourers-protest-in-ahmedabad-gujarat-for-go-back-to-their-home-states-pelted-stones-at-police-and-vandalised-their-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: प्रवासी मजदूरों का घर वापसी को लेकर हंगामा, पुलिस पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: प्रवासी मजदूरों का घर वापसी को लेकर हंगामा, पुलिस पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़
Mon, 18 May 2020 01:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 18 May 2020 01:16 PM IST
सार
- घर वापसी को लेकर पुलिस और प्रवासी मजदूरों के बीच झड़प
- प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर किया पथराव, दो वाहनों को तोड़ा
- दो पुलिसकर्मी घायल, निर्माण स्थल के कार्यालय में भी तोड़फोड़
- डीसीपी प्रवीण मल बोले- दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
घर वापसी को लेकर पुलिस और प्रवासी मजदूरों के बीच झड़प
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस और प्रवासी मजदूरों के बीच घर वापसी को लेकर झड़प हुई है। झड़प के बाद मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया और उनके दो वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ये सभी मजदूर अपने गृह राज्य वापस भेजे जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Police stopped them they pelted stones, went to Vastrapur&vandalised 2 Police vehicles. They also vandalized the office at a construction site. 250 people have been rounded up. Action will be taken against culprits.Situation under control: Pravin Mal, DCP (Zone-1) #Ahmedabad https://t.co/eklCFS778y pic.twitter.com/4IjtUCXip4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2020
जब पुलिस ने इन्हें रोका तो इन्होंने पथराव शुरू कर दिया और पुलिस की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मजदूरों ने एक कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। डीसीपी प्रवीण मल (जोन-1) ने कहा कि 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, स्थिति अब नियंत्रण में है।
राजकोट में सड़कों पर उतरे प्रवासी मजदूर
बता दें कि रविवार को गुजरात के राजकोट में भी घर वापसी को लेकर प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए। राजकोट में शापर-वेरावल हाईवे पर रविवार को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित मजदूरों ने तोडफोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान मजदूरों को शांत कराने की कोशिश में राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा भी घायल हो गए।
एसपी के अलावा पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हुए। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को घर भेजने का आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया।
500 से अधिक मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए निकले थे। जब ये निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो वहां किसी भी साधन की व्यवस्था नहीं थी।
यह देखकर मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया और वो हंगामा करने लगे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।