फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migrant couple stranded in Tripura names their newborn Lockdown

त्रिपुरा में फंसे राजस्थानी दंपती ने अपने नवजात बेटे का नाम रखा 'लॉकडाउन'

Wed, 22 Apr 2020 10:32 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Apr 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Migrant couple stranded in Tripura names their newborn Lockdown
नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा। - फोटो : ANI

देश में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान त्रिपुरा में फंसे एक प्रावसी दंपती ने अपने नवजात बच्चे का नाम 'लॉकडाउन' रखा है। उनका बेटा 13 अप्रैल को पैदा हुआ था इसलिए उन्होंने उसका नाम लॉकडाउन रख दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। पहले यह 14 अप्रैल को खत्म होने वाला था।

विज्ञापन


पति-पत्नी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और प्लास्टिक के बर्तन बेचने का काम करते हैं। इसलिए उन्हें अक्सर इधर-उधर की यात्रा करनी पड़ती है। ये लोग प्लास्टिक का सामान बेचने के लिए हर साल छह महीने के लिए त्रिपुरा आते हैं। इस साल भी ये लोग इसी सिलसिले में त्रिपुरा आए थे और लॉकडाउन में फंस गए। उनको सरकारी अधिकारियों ने सलाह दी कि वो अपने बेटे का नाम लॉकडाउन रखें।
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। हमें प्रशासन की तरफ से खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। जैसा कि उसका जन्म लॉकडाउन में हुआ, तो हमने उसका नाम 'लॉकडाउन' रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मां मंजू ने बताया कि सरकार हमारी मदद कर रही है और हमारे बच्चे का ख्याल रख रही है। उन्होंने मेरे बेटे की सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करवाई, लेकिन हम अपने घर राजस्थान पहुंचकर और ज्यादा खुश होंगे। इनके अलावा बढ़ारघाट में 13 और प्रवासी परिवार रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed