फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mid sea crash Ferry Neel Kamal was packed beyond capacity say mumbai police news in hindi

Mumbai Boat Accident: 'नीलकमल' नाव में 90 लोगों की क्षमता, 100 से ज्यादा यात्री सवार थे; पुलिस का बड़ा खुलासा

Thu, 19 Dec 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

हादसे के दौरान पर्यटक नाव में दो जर्मन और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने अब तक नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिन्हें भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, मुंबई पुलिस और सीआईएसएफ टीमों द्वारा बचाया गया था।

विज्ञापन
Mid sea crash Ferry Neel Kamal was packed beyond capacity say mumbai police news in hindi
मुंबई बोट हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई तट के निकट नौसेना पोत के पर्यटक नौका को टक्कर मारने वाली घटना मुंबई पुलिस ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया पर नौसेना के एक जहाज से टकराने के बाद पलटी पर्यटक नाव नील कमल में 90 यात्रियों की क्षमता थी, लेकिन उसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। बुधवार को इस हादसे में नौसेना कर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 98 लोगों को बचाया गया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, पर्यटक नाव में 84 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी, लेकिन इसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी दस्तावेज जुटा लिए हैं। उन्होंने कहा कि कोलाबा पुलिस स्टेशन में नौसेना नौका के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को इस हादसे के दौरान पर्यटक नाव में दो जर्मन और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने अब तक नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिन्हें भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, मुंबई पुलिस और सीआईएसएफ टीमों द्वारा बचाया गया था। सभी 13 शवों की पहचान भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त नौसैनिक जहाज भारतीय नौसेना की हिरासत में है और जांच के लिए जब भी जरूरत होगी पुलिस इसकी मांग करेगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त यात्री नौका को दक्षिण मुंबई में भाऊचा धक्का (डॉकयार्ड रोड के पास एक घाट) पर ले जाया गया है। 


कैसे हुआ हादसा?
महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed