फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA will begin granting fresh tourist visas to foreigners coming to India through chartered flights from October 15

Covid 19 अपडेट: 15 अक्तूबर से विदेशी पर्यटकों को वीजा की शुरुआत, गाइडलाइंस का करना होगा पालन  

Thu, 07 Oct 2021 07:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Oct 2021 07:09 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चार्टर्ड और गैर चार्टर्ड विमानों से भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को नए वीजा देने का एलान किया गया है।  

विज्ञापन
MHA will begin granting fresh tourist visas to foreigners coming to India through chartered flights from October 15
आगरा में विदेशी पर्यटक (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी फैलने के बाद पिछले साल मार्च में विदेशी पर्यटकों के भारत में प्रवेश पर लगाई पाबंदी 15 अक्तूबर से खत्म हो जाएगी। हालांकि, 15 अक्तूबर से प्रवेश के लिए वीजा सिर्फ उन्हीं विदेशी पर्यटकों को दिया जा रहा है, जो चार्टर्ड विमान किराये पर लेकर भारत आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सामान्य हवाई या जल परिवहन सेवाओं से आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर से देश में आने का वीजा मिलेगा। इसकी जानकारी वाराणसी में 'बौद्ध सर्किट ट्रेन परिचय यात्रा व सम्मेलन' के दौरान पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने भी दी। उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटकों को फ्री वीजा भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी वर्चुअली शामिल हुए और बौद्ध पर्यटन की क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन


'भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का विकास हमारी प्राथमिकता'
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए अपने संबोधन में भगवान बुद्ध के आदर्शों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का विकास हमारी प्राथमिकता में है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत इन स्थलों पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने दी यह जानकारी
गृह मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न इनपुट पर विचार करने के बाद विदेशी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने की व्यवस्था दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशियों को 15 अक्तूबर से और सामान्य सेवाओं से आने वालों को 15 नवंबर से आने का वीजा जारी किया जाएगा। सभी विदेशी नागरिकों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल व नियमों का पालन करना होगा। ये प्रोटोकॉल व नियम विदेशी नागरिकों को लाने वाली हवाई सेवा और उनके उतरने की व्यवस्था से जुड़े सभी हित धारकों पर भी लागू होंगे। इनमें कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े नियम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घट रही है संक्रमण दर 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर पिछले सप्ताह घटकर 1.68 पर आ गई। इससे पूर्व यह 5.86 फीसदी थी। महामारी की चुनौती अब भी कायम है। हमें अक्तूबर से दिसंबर तक तीन माह सतर्क रहना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोविड की चुनौती अब भी खत्म नहीं हुई है। कुछ हद तक हम कह सकते हैं कि हम दूसरी लहर को काबू में नहीं कर सके हैं। हमें लगातार प्रयास करना होंगे। हम अभी यह ना समझें की कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए। आज भी देश में औसतन 20,000 मामले सामने आ रहे हैं।


केरल में 1.22 लाख सक्रिय मामले
संयुक्त सचिव अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह कोरोना के 56 फीसदी नए मामले केरल से दर्ज़ किए गए हैं। देश के पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम व कर्नाटक में 10 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं। पांच राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed