फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA Union Minister Chirag Paswan Z Category Security CRPF Commandos to provide cover news and updates

MHA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जेड कैटेगरी सिक्योरिटी दी गई, इतने जवान हर वक्त करेंगे सुरक्षा

Mon, 14 Oct 2024 11:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 14 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

जेड कैटेगरी की सुरक्षा में चिराग के आसपास 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इनमें सीआरपीएफ जवानों के अलावा चार से पांच एनएसजी कमांडो और कुछ पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। 

विज्ञापन
MHA Union Minister Chirag Paswan Z Category Security CRPF Commandos to provide cover news and updates
चिराग पासवान - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अब चिराग को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। बताया गया है कि इससे पहले चिराग को एसएसबी के कमांडो की सुरक्षा मिली हुई थी। हालांकि, जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलने के साथ ही अब उन्हें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा देंगे।
विज्ञापन


जेड कैटेगरी की सुरक्षा में चिराग के आसपास 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इनमें सीआरपीएफ जवानों के अलावा चार से पांच एनएसजी कमांडो और कुछ पुलिसकर्मी तैनात होते हैं। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट गाड़ी, एक पायलट वाहन और यात्रा के दौरान सुरक्षा के अलग-अलग दायरे तय कर दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा उनके घर पर 10 सशस्त्र गार्ड तैनात होंगे। चिराग को कई और जवानों की तरफ से सुरक्षा मिलेगी।

कर्नाटक के राज्यपाल को भी मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भी केंद्र सरकार की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया गया है। वह भी चिराग पासवान की तरह ही सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें कितनी तरह की हैं सुरक्षा श्रेणियां
बता दें कि जेड सुरक्षा उन्हीं लोगों को दी जाती है जिन्हें जान का गंभीर खतरा रहता है। अभी भारत में प्रमुख रूप से चार सुरक्षा श्रेणियां हैं। इनमें जेड प्लस (36 सुरक्षाकर्मियों का घेरा), जेड (22 सुरक्षाकर्मियों का घेरा), वाई (11 सुरक्षाकर्मियों का घेरा) और एक्स (2 सुरक्षाकर्मियों का घेरा) शामिल हैं।


इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री को एसपीजी सुरक्षा मिलती है, जो कि देश में सुरक्षा श्रेणियों का उच्चतम स्तर है। कुछ स्थितियों में पीएम के परिवार को भी इसी सुरक्षा घेरे में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed