फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA seeks report from the Kerala government on the murder of RSS activist

संघ कार्यकर्ता की हत्या पर गृहमंत्रालय ने मांगी केरल सरकार से रिपोर्ट

Tue, 14 Nov 2017 12:50 AM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
MHA seeks report from the Kerala government on the murder of RSS activist

केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं खासतौर पर संघ से जुडे़ कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के मामले में केंद्र सरकार ने कड़ा रूख दिखाया है। रविवार को केरल के त्रिसूर में हुई संघ कार्यकर्ता की हत्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय गृह सचिव ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले की विस्तार से जानकारी देने को कहा है। 

विज्ञापन



रविवार को हुई थी आनंद की हत्या
भगवा परिवार और केरल सरकार के बीच राजनीतिक कार्यकर्ताओं के मौत के मामलों को लेकर सियासी हिसाब किताब चल ही रहा है कि इस बीच रविवार 12 नवंबर को केरल के त्रिसूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पी. आनंद नामक इस शख्स पर आरोप था कि उसने 2014 में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की थी। वह इस समय इस मामले में जमानत पर बाहर था। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'आरएसएस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार त्रिसूर जिले में आनंद बाइक पर जा रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार से कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने आनंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

लेकिन संघ परिवार के कार्यकर्ताओं की एक के बाद एक हो रही हत्या के मामलों से भगवा परिवार केरल सरकार के खिलाफ पूरी तरह लाल है। अब केंद्र ने भी राज्य सरकार से मामले में रिपोर्ट मांग कर उसकी मुश्किलें बढ़ाने का प्रयास किया है। 

भाजपा के बाद एबीवीपी उतरी केरल की जंग में 

MHA seeks report from the Kerala government on the murder of RSS activist
file photo
केरल में हो रही राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या के मामलों को लेकर भाजपा के बाद अब संघ की छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने वहां जमीन पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। 11 नवंबर से ही एबीवीपी के कार्यकर्ता देश के अलग-अलग हिस्सों से केरल पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। 

भगवा परिवार आनंद की हत्या को इन विरोध पदर्शन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बता रहा है। संघ का मामला होने की वजह से गृह मंत्रालय ने भी आनंद की हत्या के मामले में सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश सरकार से मामले में रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed