फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA's Inter-Ministerial Central Team visits flood-affected villages in Assam's Cachar, Darrang districts

Assam Flood: असम बाढ़ से नुकसान के आकलन के लिए पहुंची केंद्रीय टीम, पांच लाख से ज्यादा प्रभावित, अब तक 30 की मौत

Fri, 27 May 2022 10:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Fri, 27 May 2022 10:49 PM IST
सार

कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
MHA's Inter-Ministerial Central Team visits flood-affected villages in Assam's Cachar, Darrang districts
असम में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

असम में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन के लिए गृह मंत्रालय का एक अंतरमंत्रालयी केंद्रीय दल गुवाहाटी पहुंचा। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि दल ने राजस्व व आपदा प्रबंधन और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नुकसान के आकलन पर बातचीत की। इस वर्ष राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। 

विज्ञापन


5.61 लाख लोग प्रभावित
कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे अधिक नौगांव प्रभावित है, जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए। वही, कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,036 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।
विज्ञापन


आईएमसीटी के दूसरे समूह ने आज दरांग जिले में मंगलदाई और पथरूघाट राजस्व मंडल के तहत एक तटबंध टूटने और दो सड़कों की क्षति का दौरा किया। टीम ने जिला प्रशासन के साथ स्थिति पर चर्चा की है और नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। भारतीय वायु सेना ने आज 10 मीट्रिक टन खाद्यान्न दीमा हसाओ के गुइलोंग और माईबोंग में गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में किसी की जान नहीं गई 
बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बाढ़ में अब तक किसी भी मानव जीवन की हानि नहीं हुई है और इसलिए बाढ़ के पहले चरण में अब तक कुल 30 (बाढ़ में 25 और भूस्खलन में 5) लोगों की मौत हुई है। 10 जिलों के 799 गांवों की कुल 5,00,852 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ से कुल 35384.12 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में 201 राहत शिविर और 106 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। इन राहत कैंपों में कुल 62,289 लोग रह रहे हैं। बाढ़ की स्थिति में हालांकि सुधार हो रहा है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed