फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA Report Complaints registered against cyber crimes increased by 60 percent in country

MHA: देश में 60 फीसदी तक बढ़ीं साइबर अपराधों के खिलाफ दर्ज शिकायतें, जागरूकता से अधिक मामले हुए दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 05:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Jan 2024 05:18 AM IST
सार

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। 2023 में पोर्टल पर साइबर अपराधों के खिलाफ 15,56,176 शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि, 2022 में 9,66,790, 2021 में 4,52,414, 2020 में 2,57,777 और 2019 में 26,049 शिकायतें दर्ज की गई थीं।

विज्ञापन
MHA Report Complaints registered against cyber crimes increased by 60 percent in country
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

देश में साइबर अपराधों के खिलाफ दर्ज हाने वाली शिकायतों में पिछले एक वर्ष में 60 फीसदी की वृद्धि हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन साइबर विंग के तहत संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2021 से 2022 के दौरान साइबर अपराध की शिकायतों में 113.7 फीसदी और 2022 से 2023 के दौरान 60.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। 2023 में पोर्टल पर साइबर अपराधों के खिलाफ 15,56,176 शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि, 2022 में 9,66,790, 2021 में 4,52,414, 2020 में 2,57,777 और 2019 में 26,049 शिकायतें दर्ज की गई थीं। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती शिकायतें चिंता की नहीं, बल्कि राहत की बात हैं। इससे यह पता चलता है कि लोगों में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ रही है और वे सही मंच पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन

70 फीसदी न्याय प्रणाली होगी ऑनलाइन  
आने वाले दिनों में देश में साइबर अपराध से जु़ड़ी न्याय प्रणाली का 70 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन हो जाएगा, जिसमें जेल और अदालतें शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2020 में शुरू किए गए शिकायत पोर्टल पर 20 लाख से ज्यादा साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसके आधार पर 40,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed