{"_id":"580988154f1c1b726b705a1d","slug":"mha-hires-social-media-adviser-to-curb-radicalisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया चरमपंथ को कुचलने के लिए गृह मंत्रालय ने की सलाहकार की नियुक्ति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया चरमपंथ को कुचलने के लिए गृह मंत्रालय ने की सलाहकार की नियुक्ति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
social media
सोशल मीडिया पर बढ़ते उग्र और भड़काऊ कॉन्टेंट को देखते हुए सरकार ने इससे पैदा होने वाले संभावित खतरे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक प्रसाद को साइबर और सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इस्लामिक स्टेट और अन्य आतंकी संगठनों के गुर्गों की सोशल मीडिया पर मौजूदगी और उनके युवाओं को अपनी विचारधारा से जोड़ने के प्रयास से निपटने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
प्रसाद इस साल जनवरी में ही गृह मंत्रालय से सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद से रिटायर हुए थे। इससे पहले वह लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े रहे थे। गृह मंत्रालय की रणनीति सोशल मीडिया और साइबर स्पेस में बढ़ते आतंकी खतरे से निपटने की है।
गृह मंत्रालय इस बात को लेकर चिंतित है कि जिहादी समूह और आईएस जैसे संगठन नेटसेवी युवाओं तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के भीतर करीब पांच दर्जन ऐसे युवाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है जो आईएस से प्रभावित थे।