फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA declares Kashmir-born key IS recruiter Aijaz Ahmad Ahanger as designated terrorist

Action: भारत सरकार ने एजाज अहमद अहंगर को आतंकवादी घोषित किया, ISJK के लिए आतंकियों की भर्ती में शामिल

Thu, 05 Jan 2023 06:25 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 05 Jan 2023 06:25 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत एजाज अहमद अहंगर को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया है। वह भारत में आईएस को सक्रिय करने में लगा हुआ है।

विज्ञापन
MHA declares Kashmir-born key IS recruiter Aijaz Ahmad Ahanger as designated terrorist
home ministry - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबु उस्मान अल-कश्मीर को आतंकवादी घोषित किया है। कश्मीर में पैदा अहंगर मौजूदा समय में अफगानिस्तान में रह रहा है। वह इस्लामिक स्टेट जम्मू एवं कश्मीर (आईएसजेके) के लिए आतंकियों की भर्ती करने वालों में से प्रमुख है।

विज्ञापन


अहंगर के अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकी समूहों के साथ भी संपर्क रहे हैं। वह भारत में आईएस को सक्रिय करने में लगा हुआ है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत अहंगर को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया है। इसके तहत अब तक 48 लोगों को आतंकवादी घोषित किया गया है। अहंगर 49वां व्यक्ति है।
विज्ञापन


वर्ष 1974 में श्रीनगर में जन्मा अहंगर दो दशक से अधिक समय से वांछित आतंकवादी है। वह विभिन्न आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि अहंगर कश्मीर घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश में शामिल है। इसके लिए उसने कश्मीर में मौजूद अपने नेटवर्क में शामिल करने के लिए लोगों की पहचान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस भर्ती सेल का प्रमुख है अहंगर 
अहंगर को भारत के लिए इस्लामिक स्टेट (आईएस) भर्ती सेल का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसके बाद उसने एक ऑनलाइन भारत-केंद्रित आईएसआईएस प्रचार पत्रिका शुरू करने में अहम भूमिका निभाई थी।


रिश्वत मामले में बीमा कंपनी के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्थित न्यू इंडिया एश्योरेंस के कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक और एक अन्य अधिकारी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक की पहचान जेके मित्तल और बीमा सर्वेयर की पहचान एनएस सिंधू के तौर पर हुई है। सीबीआई ने कहा कि शिकायतकर्ता की फैक्टरी में 2010 में आग लग गई थी। बीमा की रकम दिलाने के लिए सिंधू ने उससे 12 लाख रुपये घूस की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed