फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MH60R helicopter made successful landing on INS Kolkata officer said our power at sea increased

Indian Navy: INS कोलकाता पर MH60R हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग, अधिकारी ने कहा- समुद्र में हमारी शक्ति बढ़ी

Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
MH60R helicopter made successful landing on INS Kolkata officer said our power at sea increased
आईएनएस कोलकाता - फोटो : social media

नौसेना ने शुक्रवार को एक उपलब्धि हासिल कर ली है। नौसेना के अधिकारी का कहना है कि MH60R हेलीकॉप्टर ने INS कोलकाता पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। आईएनएस कोलकाता भारत में निर्मित और डिजाइन्ड युद्धपोत है, जिसे अब तक का सबसे ताकतवर युद्धपोत माना जाता है।

विज्ञापन

बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है MH60R 
नौसेना के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लैंडिंग के बाद नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमता को काफी बढ़ावा मिला है। MH60R हेलीकॉप्टर एक बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर ASW, निगरानी, शिपिंग सहित खोज और बचाव क्षमताओं से लैस है, जो MH60R  को खास बनाता है। अधिकारी के अनुसार, नौसेना के युद्धपोतों और हेलीकॉप्टर का साथ और तालमेल समुद्र के नीचे खतरों को भांप सकता है। दुश्मनों के खिलाफ निगरानी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

विज्ञापन


वियतनाम का दौरा किया
भारतीय नौसेना ने वियतनाम के दा नांग शहर का दौरा किया। नौसेना के जहाजों को आसियन देशों के वियतनाम में तैनात किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दौरा किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि इससे भारत और वियतनाम की नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed