फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MH-Yogesh Kadam says Call recordings along with CDRs, bank statements of comedian Kunal Kamra, will be checked

Maharashtra: 'कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की होगी जांच', मंत्री योगेश कदम का बयान

Mon, 24 Mar 2025 06:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 24 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विवाद का मुद्दा महाराष्ट्र विधान परिषद में भी उठा। इस पर जवाब देते हुए राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि इस पूरे मामले में सभी एंगल से जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
MH-Yogesh Kadam says Call recordings along with CDRs, bank statements of comedian Kunal Kamra, will be checked
योगेश कदम, गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : महाराष्ट्र विधान परिषद

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद पर महाराष्ट्र विधान परिषद में बोलते हुए महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, 'उनके कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है।'
विज्ञापन


कुणाल कामरा ने क्या दिया था बयान?
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर उनका नाम लिए बिना विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इस विवादित टिप्पणी को लेकर कुणाल कामरा पर केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: '80% सामाजिक कार्य, 20% राजनीति' के सिद्धांत पर चलता रहा हूं', एकनाथ शिंदे का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित बयान के बाद जमकर हुआ बवाल
वहीं इस विवादित बयान के बाद भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से तोड़फोड़ की गई। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के बयान पर बवाल जारी, उद्धव के बाद अब आदित्य ठाकरे ने भी किया कॉमेडियन का बचाव

डिप्टी सीएम अजित पवार ने दी नसीहत
वहीं इस विवाद पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी बातों पर नियंत्रण रखना चाहिए। पवार ने कहा, 'किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन बयान कानून के दायरे में दिए जाने चाहिए। किसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी टिप्पणी नए मुद्दे और कानून-व्यवस्था के लिए समस्या पैदा न करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed