फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MH Updates pune arohi deshpande jee advanced female topper Palghar Thousands of Dead Fish

MH Updates: आरोही देशपांडे बनीं IIT प्रवेश परीक्षा फीमेल टॉपर, पालघर की खाड़ी में मिलीं हजारों मृत मछलियां

Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
MH Updates pune arohi deshpande jee advanced female topper Palghar Thousands of Dead Fish
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पुणे की आरोही देशपांडे बनीं आईआईटी प्रवेश परीक्षा टॉपर, सीएम फडणवीस ने दी बधाई
विज्ञापन

पुणे की रहने वाली आरोही देशपांडे ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में छात्राओं की श्रेणी में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस शानदार कामयाबी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई देते हुए 'महाराष्ट्र का गौरव' बताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आरोही की कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि इस साल दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप किया है, जबकि दिल्ली जोन से ही आने वाली आरोही देशपांडे ने 280 अंक हासिल कर छात्राओं में देश भर में पहला (ऑल इंडिया रैंक 77) स्थान पाया है।






 
Trending Videos

पालघर की खाड़ी में मिलीं हजारों मृत मछलियां, प्रदूषण या भीषण गर्मी की आशंका
महाराष्ट्र के पालघर जिले में सतपाटी-मुरबे खाड़ी के किनारे सोमवार दोपहर को अचानक हजारों की संख्या में मछलियां मृत पाई गईं। सतपाटी डांडा पाडा गांव के पास 'छोट बोई', 'पोफल' और 'साल्पा' जैसी प्रजातियों की मछलियों को तैरता देख स्थानीय मछुआरों और निवासियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। अधिकारियों को आशंका है कि इस सामूहिक मौत की वजह या तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है या फिर तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट से निकलने वाला जहरीला केमिकल। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के अधिकारियों के मुताबिक, पानी और मछलियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीड में सड़क किनारे मिला युवक का शव, गले पर संदिग्ध निशान मिलने से जांच तेज

बीड जिले में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नेकनूर थाना क्षेत्र में लिम्बागणेश-अंजनवटी मार्ग के किनारे सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल सड़क से नीचे गिरी हुई मिली थी।

शुरुआत में पुलिस को आशंका थी कि बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हुई होगी, क्योंकि उसकी दोपहिया वाहन कथित तौर पर पिछली रात सड़क से उतर गई थी। हालांकि, मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले पर संदिग्ध निशान मिले, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

मृतक की पहचान बीड तहसील के अंजनवटी गांव निवासी किरण बंडू सोनावणे (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लिम्बागणेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

नवी मुंबई में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन, रोहित पवार हिरासत में

नवी मुंबई, महाराष्ट्र में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान डिटेन किया। प्रदर्शनकारी बढ़ी हुई ईंधन और रसोई गैस की कीमतों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed