फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MGNREGA workers continued to protest for the 40th day against the new app based attendance mechanism

MGNREGA: एप से हाजिरी लगाने के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी, DMK और RJD ने दिया समर्थन

Tue, 04 Apr 2023 02:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:20 AM IST
सार

ग्रामीण विकास और पंचायती राज की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करने वाली कनिमोझी ने कहा है कि वह समिति के समक्ष मनरेगा मजदूरों को आमंत्रित करेंगी। सांसद मनोज झा ने सरकार पर मजदूरों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
MGNREGA workers continued to protest for the 40th day against the new app based attendance mechanism
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक माह से अधिक समय से मनरेगा मजदूरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एप आधारित हाजिरी सिस्टम के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन सोमवार को 40वें दिन भी जारी रहा। डीएमके सांसद कनिमोझी और आरजेडी सांसद मनोज झा ने मजदूरों का समर्थन करते हुए नई व्यवस्था को वापस लेने की भी मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास और पंचायती राज की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करने वाली कनिमोझी ने कहा है कि वह समिति के समक्ष मनरेगा मजदूरों को आमंत्रित करेंगी। सांसद मनोज झा ने सरकार पर मजदूरों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और सड़कों पर उतरकर विरोध करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के भुगतान पर राज्यसभा में उनके सवाल का सरकार द्वारा ठीक से जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कनिमोझी ने ऐप-आधारित उपस्थिति प्रणाली पर उठाया सवाल
कनिमोझी ने कहा, योजना गरीबों के लिए लाई गई थी। धीरे-धीरे उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। मनरेगा में मजदूरी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत मजदूरी से कम है। गैर-भाजपा सरकारें और पश्चिम बंगाल एक उत्कृष्ट उदाहरण है, पैसा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, सरकार कहती है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, लेकिन अंत में यह सुनिश्चित कर रही है कि कुछ लोग पैसे लेकर चले जाएं और यह वास्तव में उन लोगों तक नहीं पहुंचे जिनके लिए यह योजना शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों का विरोध प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी
मनरेगा संघर्ष मोर्चा ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) मजदूरों की कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए सहमत हो गया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर मजूदरों के प्रदर्शन का 40वां दिन था। मनरेगा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सचिव एस.के. सिंह, ग्रामीण विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक भी शामिल रहे।


14 फरवरी को शुरू हुआ विरोध 
मनरेगा में डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के मुश्किल से एक महीने बाद 14 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी हाजिरी नहीं लग रही है और उनका वेतन काटा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed