{"_id":"60566f848ebc3e8ceb0eda8c","slug":"metroman-sreedharan-comes-under-attack-from-left-parties-for-washing-his-feet-from-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मतदाताओं से पैर धुलाने और छुआने पर वामदलों के निशाने पर आए ‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मतदाताओं से पैर धुलाने और छुआने पर वामदलों के निशाने पर आए ‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन
Sun, 21 Mar 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पलक्कड़।
एजेंसी, पलक्कड़।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की पलक्कड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार ‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन मतदाताओं द्वारा पैर धुलाने और छुआने को लेकर वामदलों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा श्रीधरन के पैर छूने और धोने संबंधी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में एक मतदाता श्रीधरन के चरणों में दंडवत है जबकि अन्य तस्वीरों में महिलाएं उनके पैर छूते दिख रही हैं।
विज्ञापन
विवाद पर भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि लोग भारतीय परंपरा के अनुसार उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। अपने आलोचकों की निंदा करते हुए 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि यह हमारी भारतीय परंपरा है। इसमें क्या गलत है? लोग उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं। वे लोग मेरी पूजा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
इस पर भाकपा नेता और राज्यसभा सांसद बिनोय बिस्वाम ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेता इसे भारतीय परंपरा बता रहे हैं। दरअसल वह अपने पैर धुलाकर अपनी पूजा करा रहे हैं। यह एक उदाहरण मात्र है कि भाजपा देश को किस दिशा में ले जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश श्रीधरन को ‘आधुनिक तकनीक का मसीहा’ के तौर पर देख रही थी लेकिन वह भाजपा और आरएसएस की राजनीति के जेल में प्रवेश करते ही बदल गए हैं।