फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro Rail resumed from September 7 except in Maharashtra news

सात सितंबर से बदल जाएगा मेट्रो का सफर, जानें हर सवाल का जवाब

Wed, 02 Sep 2020 06:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Metro Rail resumed from September 7 except in Maharashtra news
मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : SELF

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अभी तक प्रतिबंधित चल रही मेट्रो रेल सेवा को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के तहत लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने के कार्यक्रम अनलॉक के चौथे चरण में सात सितंबर से मेट्रो संचालन दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने अभी मेट्रो शुरू न करने का फैसला किया है। वहीं, दिल्ली में सात सितंबर से एक लाइन पर मेट्रो परिचालन शुरू होगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे लेकर बुधवार को कहा कि सात सितंबर से मेट्रो सेवाओं को श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन मेट्रो में एक से अधिक लाइन हैं, वे अलग-अलग लाइनों को सात सितंबर से योजनाबद्ध तरीके से खोलेंगे, ताकि 12 सितंबर तक सभी कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाए।  पुरी ने कहा कि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुए बोर्डिंग/डीबोर्डिंग के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों को छोड़ने का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को नियमित करना होगा। कंटेनमेंट जोन के मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद केवल एसिम्टोमैटिक व्यक्तियों (जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हों) को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने सितंबर में मेट्रो रेल सेवाओं के संचालन को शुरू न करने का फैसला किया है। यहां मेट्रो सेवाएं कब से संचालित होंगी मुंबई लाइन-1 और महामेट्रो ऑपरेशन अक्तूबर से शुरू होंगे या नहीं, इसका फैसला राज्य सरकार बाद में लेगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा है कि यहां शुरुआत में केवल एक लाइन खोली जाएगी और परिचालन सुबह सात से 11 और शाम चार से आठ बजे के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed