फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   #MeToo: American Women Journalist accused MJ Akbar of sexually assaulting her

#MeToo: अमेरिकी पत्रकार के आरोप पर एमजे अकबर की सफाई, बोले- हम रिलेशनशिप में थे

Fri, 02 Nov 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
#MeToo: American Women Journalist accused MJ Akbar of sexually assaulting her
एमजे अकबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर बहुत सी महिला पत्रकारों ने मी टू अभियान के अंतर्गत यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच एमजे अकबर पर अमेरिका की नागरिक और नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की चीफ बिजनेस एडिटर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वॉशिंगटन पोस्ट में उन्होंने बताया कि एमजे एकबर को मैं एशियन एज के संपादक और एक बेहतरीन पत्रकार के तौर पर जानती थी। उन्होंने मुझे शिकार बनाने के लिए अपने इसी पद का फायदा उठाया। मैं अपनी जिंदगी की उन दर्दनाक यादों को साझा कर रही हूं। जिन्हें मैंने 23 सालों से खुद से दूर रखा हुआ था। 

विज्ञापन


अपनी कहानी बताते हुए पत्रकार ने लिखा, 'उस समय मैं 22 साल की थी जब एशियन एज में काम करने के लिए गई। वहां ज्यादातर महिलाएं काम करती थीं। हम सभी ज्यादातर कॉलेज से निकली हुई लड़कियां थीं। हमें पत्रकारिता की बुनियादी चीजें मालूम नहीं थी। अकबर के अधीन काम करना हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं था। वह दो राजनीतिक किताबों के लेखक होने के साथ ही एक प्रतिष्ठित संपादक थे। वह हमेशा इस बात को हमें याद दिलाते रहते थे कि उनके पास पत्रकारिता के सभी गुण हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब वह हम से किसी एक को डांटते नहीं थे।' 
विज्ञापन


महिला पत्रकार ने बताया, '23 साल की उम्र में मैं एशियन एज के ओप-एड पेज की संपादक बन गई थी। लेकिन मुझे जल्द ही अपनी ड्रीम जॉब की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। मेरी दोस्त तुषिता को आज भी वह पल याद हैं जब अकबर ने पहली बार मेरा शोषण किया था। 1994 में मैं उनके दफ्तर गई। जिसका दरवाजा बंद था। मैं उन्हें ओप-एड पेज पर अपने द्वारा बनाई गईं रोचक हेडलाइंस को दिखाने के लिए गई। उन्होंने मेरे कोशिश की तारीफ की और अचानक मुझे किस करने के लिए झुके। मैं लाल चेहरे, शर्मिंदगी और उलझन के साथ बाहर निकली। मैंने अपनी दोस्त को पूरी घटना के बारे में बताया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना इसके कुछ महीनों बाद हुई। उन्होंने मुझे एक मैग्जीन के लांच के लिए मुंबई बुलाया। यहां उन्होंने मुझे अपने ताज होटल के कमरे में लेआउट देखने के लिए बुलाया। जब उसने मेरे पास आकर मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं लड़ी और उसे धक्का दिया। जब मैं भागने लगी तो उसने मेरा चेहरा खरोंच दिया। मेरे चेहरे पर आंसू गिर रहे थे। दिल्ली आने के बाद अकबर ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी यदि मैंने उसकी बात नहीं मानी लेकिन मैंने अखबार में काम करना नहीं छोड़ा। 

जयपुर में हम एक खबर के सिलसिले में पहुंचे थे। जब खबर पूरी हो गई तो अकबर ने मुझे स्टोरी पर चर्चा करने के लिए अपने होटल के कमरे में बुलाया। उसने वहां मेरा दुष्कर्म किया। मैं उससे लड़े लेकिन वह बहुत ज्यादा पावरफुल था। इस घटना के बारे में पुलिस में शिकायत करने की बजाए मैं शर्मिंदगी से भर गई। मैंने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। क्या कोई मुझपर विश्वास करता? मैंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार माना कि मैं क्यों होटल के कमरे में गई थी? इसके बाद वह कुछ महीनों तक मेरा शोषण करता रहा। मैं बहुत असहाय थी।

पत्रकार के आरोपों पर एमजे अकबर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि पत्रकार और वह एक आपसी रजामंदी वाले रिश्ते में थे। उन्होंने कहा, 'हमारा यह रिश्ता कुछ महीनों तक चला। इस रिश्ते की वजह से लोगों को बात करने का एक मौका मिला और इसका असर मेरे घर पर पड़ा। हालांकि इस रिश्ते का अंत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा।' अकबर की पत्नी मल्लिका ने भी अपने पति की बात का समर्थन करते हुए आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर पत्रकार ने यह झूठ क्यों कहा लेकिन यह झूठ है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed