फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Update: IMD Weather Forecast of Heavy Rain In The Country Next Week, Warning For Himachal Pradesh

Weather Update: अगले हफ्ते देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, हिमाचल के लिए अलर्ट

Sat, 17 Jul 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 12:28 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उसने कहा कि 18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Monsoon Update: IMD Weather Forecast of Heavy Rain In The Country Next Week, Warning For Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश के कारण मीठी नदी में जलस्तर बढ़ जाने से शहर के कुर्ला इलाके से करीब 250 निवासियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। वहीं उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में यद्यपि गरज-चमक के साथ कुछ जगह हल्की बारिश हुई वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले छह से सात दिनों में उत्तरी क्षेत्र समेत देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उसने कहा कि 18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 18 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश में, 19 जुलाई को जम्मू में और 18 और 19 जुलाई को उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। उसने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, मध्यप्रदेश और दक्षिण राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका और बारिश होने का अनुमान है। इससे घर के बाहर मौजूद लोगों और जानवरों के हताहत होने की भी आशंका है।

अगले छह-सात दिनों के दौरान गुजरात को छोड़कर पश्चिमी तट और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि इसी अवधि के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है जिसकी तीव्रता व प्रसार बाद में धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने अथवा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक मैदानों, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर शनिवार को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है। वहीं विभाग की तरफ से 18-20 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई।


हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को मानसूनी बारिश से मिली कुछ दिन की राहत के बाद अधिकतम तापमान बढ़ा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 18,19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed