{"_id":"6003582e8ebc3e31d240a3ea","slug":"message-not-to-spread-rumors-about-vaccines-in-new-corona-caller-tune","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : नई कॉलर ट्यून में टीके को लेकर अफवाह नहीं फैलाने का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : नई कॉलर ट्यून में टीके को लेकर अफवाह नहीं फैलाने का संदेश
Sun, 17 Jan 2021 02:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही टीका पर आधारित नई कॉलर ट्यून जारी की गई है। इसमें अमिताभ बच्चन की जगह वीओ आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की आवाज है। कॉलर ट्यून में टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और अफवाहों पर लगाम कसने का संदेश है।
विज्ञापन
कॉलर ट्यून है, ‘नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है। भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरुद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है। भारतीय वैक्सीन पर भरोसा करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें।’
विज्ञापन
बता दें कि पहले की कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज थी। हाल में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र से कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह खुद और उनके परिवार के कुछ सदस्य संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन