{"_id":"5ccab14cbdec220769792ff4","slug":"mes-of-kerala-prohibited-students-from-wearing-burqa-and-covering-faces-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने कॉलेजों में बुर्का पहनकर आने और मुंह ढंकने पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने कॉलेजों में बुर्का पहनकर आने और मुंह ढंकने पर लगाई रोक
Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने अपने कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के मुंह ढंकने और बुर्का पहनकर आने पर रोक लगा दी है। मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी कालीकट ने 17 अप्रैल को सर्कुलर पास किया था जिसमें कहा गया है कि सोसायटी के सभी स्कूलों और कॉलेजों में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
विज्ञापन
मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी द्वारा रोक लगाने के बाद केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित एक कॉलेज ने छात्राओं के बुर्का पहनकर आने और मुंह ढंकने पर रोक लगा दी है। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने इस नियम को लागू करने के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश का हवाला दिया है। बता दें कि शिवसेना ने अयोध्या में बुर्के पर रोक लगाने की मांग की थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आलेख लिखकर कहा कि था कि अगर रावण की लंका में बुर्के पर बैन लगाया जा सकता है, तो श्री राम की अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?
विज्ञापन