फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mercury will pass in front of the Sun on May 9

सूर्य के सामने से गुजरेगा बुध, भारत में 10 साल बाद दिखेगा दुर्लभ नजारा

Thu, 05 May 2016 08:41 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Thu, 05 May 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
Mercury will pass in front of the Sun on May 9
छोटे से काले बिंदु के समान दिखाई देगा बुध

एक दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान 9 मई को दोपहर में बुध ग्रह सूर्य के सामने से गुजरेगा। खास बात यह है कि यह नजारा 10 साल बाद भारत में भी दिखाई देगा। पोजिशनल खगोल विज्ञान केंद्र के निदेशक संजीव सेन के मुताबिक, सूर्य के सामने से गुजरने के दौरान बुध ग्रह एक काले बिंदु के समान दिखाई देगा, जो सूर्य के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर खिसकेगा।

विज्ञापन


सेन ने बताया कि यह घटना तब सामने आती है जब बुध सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और तीनों एक सीध में होते हैं। सूर्य की तुलना में बुध का आकार बेहद छोटा होने के कारण यह पृथ्वी से महज एक बिंदु की तरह दिखाई देगा। यह दुर्लभ नजारा दक्षिण-पूर्वी एशिया और जापान को छोड़कर एशिया के ज्यादातर हिस्से में दिखाई देगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, अर्कटिक, उत्तर अटलांटिक सागर के अलावा प्रशांत महासागर के ज्यादातर हिस्से से यह खगोलीय घटना दिखाई देगी। भारत में यह नजारा 10 साल बाद दिखाई देगा। इसके बाद यह घटना भारत में 16 साल बाद 2032 में दिखाई देगी। यह घटना पूरी सदी में 13 से 14 बार दिखाई देती है और ज्यादातर मई और नवंबर के महीने में ऐसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed