{"_id":"5be5d7abbdec2269a41502f3","slug":"merchants-cheated-around-3-million-rupees-on-the-name-of-selling-hair-in-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के व्यापारी से बाल बेचने के नाम पर ठगे पौने तीन लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के व्यापारी से बाल बेचने के नाम पर ठगे पौने तीन लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल के रहने वाले एक व्यापारी को बाल (औरतों के टूटे सिर के बाल) बेचने के नाम पर पुन्हाना के एक दुकानदार पर पौने तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पीडित ने पुन्हाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के गांव चांदीपुर चोखाली निवासी शब्बीर पुत्र अजीज ने बताया कि वह महिलाओं के सिर से टूटे हुए बालों को खरीदने का काम करता है। वह पुन्हाना सहित कई इलाकों से बाल खरीदने आता रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित शब्बीर ने बताया कि वह पिछले महीने अक्तूबर में पुन्हाना में बाल खरीदने आया था। उसने पुन्हाना निवासी नीरज पुत्र बच्चू सिंह और बच्चू सिंह पुत्र जोहरी से दो लाख 65 हजार में बाल खरीद लिए और उसे 35 हजार रुपये नकद दे दिए और बाकी के पैसे बंगाल में माल पहुंचने के बाद देने को कहा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता शब्बीर ने बताया कि जब बालों को भेजने की बात आई तो नीरज और उसके पिता बच्चू ने बिना पूरे पैसे लिए माल देने से साफ मना कर दिया। कहा कि उसके खाते में पैसे डलवा दो तो वह माल दे देगा।
Money
शब्बीर का कहना है कि उसने नीरज के खाते में 22 अक्तूबर 2018 को एक्सिस बैंक से पांच हजार और 25 अक्तूबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख 75 हजार और उसी दिन 50 हजार रुपये खाते में डाले।
जब पैसे खाते में आ गए तो नीरज और उसके पिता उसको बल्लभगढ़ तक कुछ माल के साथ ले गए, लेकिन उसको वहीं उतार कर फरार हो गए और कहा कि अभी खाते में पैसे नहीं आए हैं।
पीड़ित का कहना है कि वह सीधा बंगाल गया वहां से बैंकों द्वारा नीरज के खाते में डाली डिटेल लेकर आया है, लेकिन आरोपी ने उसको माल और पैसे देने से साफ मना कर दिया है। उसने पुन्हाना की सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दी है, लेकिन पुलिस भी आरोपियों को साथ दे रही है।
जांच अधिकारी भरत सिंह का कहना है कि शिकायत मिल गई है। शिकायतकर्ता ने अभी उसको बैंक द्वारा ट्रांस्फर किए पैसों की जानकारी नहीं दी है। जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।