{"_id":"64188c20dc0dbc12fb0f02a5","slug":"mehul-choksi-removed-from-interpol-red-corner-notices-list-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिसों की सूची से हटाया गया, की थी यह अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिसों की सूची से हटाया गया, की थी यह अपील
Mon, 20 Mar 2023 10:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:11 PM IST
सार
मेहुल चोकसी के जनवरी 2018 में देश से फरार होने के करीब 10 महीने बाद इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। देश छोड़ने के बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। सूत्रों का कहना है कि चोकसी ने अपने खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की सीबीआई की याचिका को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
मेहुल चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13,000 करोड़ रुपये घोटाले में वांछित और भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिसों की अपनी सूची से हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह कदम चोकसी की सूची से अपना नाम हटाने की अपील पर किया गया। हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और चोकसी की कानूनी टीम इस घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी के जनवरी 2018 में देश से फरार होने के करीब 10 महीने बाद इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। देश छोड़ने के बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। सूत्रों का कहना है कि चोकसी ने अपने खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की सीबीआई की याचिका को चुनौती दी थी। उसने अपने मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया था। उन्होंने भारत में जेलों की स्थिति, व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि यह मामला पांच सदस्यीय इंटरपोल समिति की अदालत में गया जिसने आरसीएन (रेड कॉर्नर नोटिस) को खारिज कर दिया। सीबीआई 13,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन