{"_id":"5a8b1ba84f1c1bd34b8b9a7e","slug":"mehul-choksi-gitanjali-group-7-properties-been-seized-after-bank-account-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोकसी, गीतांजलि समूह की 7 संपत्तियां कुर्क, बैंक खातों को पहले ही किया जा चुका है अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चोकसी, गीतांजलि समूह की 7 संपत्तियां कुर्क, बैंक खातों को पहले ही किया जा चुका है अटैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने सोमवार को कर चोरी के मामले में गीतांजलि समूह और इसके प्रमोटर मेहुल चोकसी की मुंबई स्थित सात संपत्तियों को कुर्क कर लिया। विभाग ने फ्लैटों और बिल्डिंग के अनंतिम कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। ये संपत्तियां मुंबई में ओपेरा हाउस, बांद्रा, अंधेरी, वडाला और वालकेश्वर रोड इलाके में स्थित हैं।
विज्ञापन
विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में से चार गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, दो मेहुल चीनूभाई चोकसी और एक गिली इंडिया लिमिटेड के नाम पर है। यह कार्रवाई बकाया कर की वसूली के लिए की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले विभाग ने 17 फरवरी को गीतांजलि समूह और चोकसी के नौ बैंक खातों को अटैच किया था। इसके अलावा पिछले ही हफ्ते विभाग ने नीरव मोदी और उसके परिवार की 29 संपत्तियों और 105 बैंक खातों को भी कुर्क किया था।
विज्ञापन