{"_id":"5b5afdb34f1c1b61508b589d","slug":"mehul-choksi-claimed-that-he-lawfully-applied-for-citizenship-in-antigua-to-expand-his-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बोला- कारोबार बढ़ाने को पिछले साल ही ले ली थी एंटीगुआ की नागरिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बोला- कारोबार बढ़ाने को पिछले साल ही ले ली थी एंटीगुआ की नागरिकता
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने कहा है कि उसने कारोबार बढ़ाने के लिए पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। चोकसी ने अपने वकील डेविड डॉरसेट के जरिये एंटीगुआ की मीडिया को बताया कि भारत में उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
चोकसी ने बताया कि उसने निवेश कार्यक्रम के तहत कानूनी तौर पर एंटीगुआ और बरबुदा की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसे नवंबर, 2017 में नागरिकता मिली। 15 जनवरी, 2018 को उसे देशभक्ति की शपथ भी दिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
भगोड़ा हीरा कारोबारी एंटीगुआ के पासपोर्ट पर 130 कैरेबियाई देशों में वीजा मुक्त आवागमन कर सकता है। चोकसी के मुताबिक जनवरी, 2018 में वह अमेरिका में इलाज करा रहा था। इस समय भी वह स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। इसलिए एंटीगुआ और बरबुदा में रहना चाहता है।
विज्ञापन
चोकसी के एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल करने और कैरेबियाई देश में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने वहां की सरकार को उसके ठिकानों की जानकारी मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद एंटीगुआ सरकार ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को वापस भारत भेजने पर विचार करने के संकेत दिए थे। 13,000 करोड़ के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी खुलासा होने से पहले ही भारत छोड़कर फरार हो गए थे।