फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehbooba troubles increased because of Disgruntled MLAs

विधायकों की नाराजगी से महबूबा की मुश्किलें बढ़ीं, आधा दर्जन से अधिक उपेक्षा से हैं नाराज

Wed, 04 Jul 2018 08:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Updated Wed, 04 Jul 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba troubles increased because of Disgruntled MLAs

सरकार गिरने के कुछ ही दिनों बाद पीडीपी में कुछ विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आने से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी में किसी प्रकार की टूटफूट होने से बचाने के लिए उन पर पार्टी का दबाव बढ़ा है। डैमेज कंट्रोल के लिए पांच से छह वरिष्ठ सदस्यों को लगाया गया है।

विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी ने सोमवार को खुलकर महबूबा के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने महबूबा को अक्षम तथा पार्टी में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए यहां तक कहा था कि उनकी वजह से ही सरकार गिरी है। पीडीपी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक विधायक पार्टी प्रमुख की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। कुछ मंत्री न बनाए जाने की वजह से तो कुछ मंत्रिमंडल से हटाने पर। कुछ पार्टी में तवज्जो न दिए जाने से।
विज्ञापन


इमरान का शिया समुदाय में बेहद गहरा प्रभाव है। उनकी नाराजगी पार्टी को भारी पड़ सकती है। इस वजह से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी उन्हें नाराज नहीं करना चाहती है। उनकी मान मनौव्वल के लिए पार्टी उपाध्यक्ष सरताज मदनी तथा अन्य को लगाया गया है। दक्षिणी कश्मीर के भी तीन विधायक नाराज बताए जाते हैं। सियासी गलियारे में चर्चा है कि पूर्व मंत्री डा. हसीब द्राबू, इमरान अंसारी सहित कुछ अन्य नेताओं की भाजपा के साथ भी नजदीकियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जाद ने मोदी से मुलाकात से किया इनकार

पूर्व मंत्री तथा पीपुल्स कांफ्रेंस के विधायक सज्जाद गनी लोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह सिर्फ अटकलबाजी है। उनकी मोदी से कोई मुलाकात नहीं है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही थी कि राज्य में नई सरकार के गठन में लोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस सिलसिले में उनकी प्रधानमंत्री से मंगलवार को मुलाकात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed