{"_id":"5b6091d34f1c1b9f3e8b46e6","slug":"mehbooba-mufti-hopes-warmth-in-india-pakistan-relations-after-modi-congratulates-imran-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-इमरान के बीच फोन पर हुई बातचीत, महबूबा को भारत-पाक रिश्तों में गर्माहट की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी-इमरान के बीच फोन पर हुई बातचीत, महबूबा को भारत-पाक रिश्तों में गर्माहट की उम्मीद
भाषा, श्रीनगर
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को फोन कर संसदीय चुनावों में उनकी जीत की बधाई देने के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि इससे दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में स्थायी गर्माहट आएगी।
महबूबा ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘उम्मीद करती हूं कि यह कदम सुर्खियों से परे होगा और भारत एवं पाकिस्तान के बीच स्थायी गर्माहट आएगी।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फोन करके इमरान को पाकिस्तान संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी थी। इमरान की पार्टी पीटीआई पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।
पीडीपी प्रमुख महबूबा ने बीते 28 जुलाई को अपनी पार्टी के 19वें स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी से अपील की थी कि वह इमरान की ओर से बढ़ाया गया दोस्ती का हाथ कबूल करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं। पाकिस्तान में नई सरकार बनेगी और नया प्रधानमंत्री होगा, जिसने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने (इमरान ने) वार्ता की बात कही है। उन्हें (मोदी को) इस पर सकारात्मक जवाब देना चाहिए।’’
महबूबा ने कहा, ‘‘यह मेरा अनुरोध है कि उन्हें (मोदी को) इस मौके का फायदा उठाकर इमरान खान की तरफ से की गई दोस्ती की पेशकश पर सकारात्मक जवाब देना चाहिए।’’
पीडीपी प्रमुख ने भी इमरान को जीत की बधाई दी थी।