फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Navy has recovered a body from the illegal coal mine at East Jaintia Hills

मेघालय: एक महीने से कोयला खदान में फंसे हैं 15 मजदूर, नौसेना ने एक शव निकाला

Thu, 17 Jan 2019 08:56 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 17 Jan 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार
  • 200 फीट की गहराई से एक मजदूर का शव बरामद।
  • 13 दिसंबर से कोयला खदान में फंसे हैं 15 मजदूर।
  • बचाव अभियान अभी भी जारी है।
loader
Meghalaya: Navy has recovered a body from the illegal coal mine at East Jaintia Hills
Meghalaya coal Mine - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स स्थित गैरकानूनी कोयला खदान में 13 दिसंबर से फंसे 15 मजदूरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव 200 फीट की गरहाई से मिला है। बाकी मजदूरों के शवों को ढूंढने की कोशिश जारी है। 




 




बात दें 370 फुट गहरी अवैध खदान में एक नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से फंसे हुए हैं। उन लोगों को निकालने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान भी जारी है। 

अडिश्नल डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि नौसेना द्वारा संचालित आरओवी ने एक शव बरामद किया है। आज वो दोबारा इसका संचालन शुरू करेंगे। बचावकर्ताओं ने  खदान से पानी निकालने की कोशिश की, इसके लिए हाई पावर वाले पंप का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अधिक सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद नौसेना ने पानी के भीतर रिमोट से संचालित होने वाले वाहन का प्रयोग किया। करीब 200 बचावकर्ता इस काम में लगे हुए हैं।  

इससे पहले बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से बचाव अभियान जारी रखने को कहा था। कोर्ट ने केेंद्र और राज्य सरकार से कहा था कि मजदूरों को बचाने के प्रयास लगातार किए जाएं और विशेषज्ञों की सहायता भी ली जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि जो लोग अवैध खदान चला रहे थे उनके खिलाफ और जिन अधिकारियों ने अवैध खदान को इजाजत दी उनपर कार्रवाई हुई? जस्टिस एके सीकरी के नेतृत्व वाली बेंच ने कहा, 'अपने बचाव कार्य को जारी रखें। क्या होगा अगर उनमें से कुछ या सभी अभी भी जिंदा हुए तो? चमत्कार होते रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed