फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya mob attacked bsf post in east khasi hills five injured

Meghalaya: मेघालय में भीड़ ने बीएसएफ चौकी पर किया हमला, दो जवानों समेत पांच घायल

Mon, 26 Jun 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के आईजी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों में बीएसएफ ने बांग्लादेश को की जा रही तस्करी पर नकेल कसी है। साथ ही तस्करों की पहचान की है। 

विज्ञापन
meghalaya mob attacked bsf post in east khasi hills five injured
गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में रविवार को गांव के लोगों की भीड़ ने बीएसएफ की चौकी पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। बीएसएफ का कहना है कि बीते कुछ दिनों से बीएसएफ ने कई तस्करों को पकड़ा है, जिससे नाराज होकर गांव के लोगों ने चौकी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना शिलॉन्ग से दक्षिण में 100 किलोमीटर दूर स्थित उमसिएम गांव की है। जहां रविवार रात करीब 10 बजे लोगों की भीड़ ने बीएसएफ की चौकी पर हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने चौकी पर पथराव किया, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। वहीं बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में तीन लोग घायल हुए हैं। बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के आईजी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों में बीएसएफ ने बांग्लादेश को की जा रही तस्करी पर नकेल कसी है। साथ ही तस्करों की पहचान की है। इसी से नाराज होकर चौकी पर हमला किया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने लगाए ये आरोप
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ द्वारा चौकी पर हमले से कुछ देर पहले वाहन से जा रहे तीन लोगों की गाड़ी चौकी के पास खराब हो गई थी। इससे नाराज होकर बीएसएफ ने तीनों के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज कर लिया था। जैसे ही यह खबर गांव वालों को लगी तो वह इकट्ठा होकर चौकी पहुंच गए और पथराव कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीएसएफ के जवानों पर शराब पीकर ड्यूटी करने का भी आरोप लगाया। हालांकि बीएसएफ के अधिकारियों ने इन आरोपों को नकार दिया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed