फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Former minister Adolph Lu joins Trinamool Congress soon more leaders will join TMC

मेघालय: पूर्व मंत्री एडोल्फ लू तृणमूल कांग्रेस में शामिल, जल्द ही और नेता टीएमसी में आएंगे

Fri, 26 Aug 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:11 PM IST
सार

जेनिथ संगमा ने कहा कि वे केवल मेघालय के लोगों की सेवा और मदद करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Meghalaya: Former minister Adolph Lu joins Trinamool Congress soon more leaders will join TMC
टीएमसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेघालय के पूर्व मंत्री एडोल्फ लू हिटलर मारक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं। हिटलर मारक रंगसकोना से तीन बार विधायक रह चुके हैं। एडोल्फ लू हिटलर मारक के साथ मेघालय भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष डेविड मारक और शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी भूपेंद्र मोमिन भी टीएमसी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


हिटलर और दो अन्य के शामिल होने के बाद जेनिथ संगमा ने कहा कि जल्द ही और नेता टीएमसी में शामिल होंगे। जेनिथ संगमा ने आगे स्पष्ट किया कि नेता बिना किसी शर्त के टीएमसी में शामिल हुए। जेनिथ संगमा ने कहा कि वे केवल मेघालय के लोगों की सेवा और मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन


मणिपुर में अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़
वहीं, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। माना जा रहा है कि यहां पर हथियार बनाकर आतंकवादियों को आपूर्ति की जाती थी। खुफिया जानकारी के आधार पर मणिपुर पुलिस और बीएसएफ कर्मियों की एक संयुक्त टीम ने न्यू लम्का इलाके के श्यामतुंड गांव में हथियार निर्माण की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा। छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। हालांकि इसका मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इसके लिए जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed