फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Election update: Mamata hits out bjp in poll bound meghalaya, calls it double faced party

Meghalaya: मेघालय में ममता ने ढोल पर आजमाए हाथ, आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य भी किया; भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 18 Jan 2023 08:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

ममता ने आज उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है, क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करती है।

विज्ञापन
Meghalaya Election update: Mamata hits out bjp in poll bound meghalaya, calls it double faced party
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेघालय के मेंदीपाथर में बुधवार को पारंपरिक ढोल बजाने में हाथ आजमाया। उन्होंने आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। इस बीच चुनाव आयोग ने आज मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यहां नगालैंड के साथ ही 27 फरवरी को चुनाव होंगे।
विज्ञापन

 


इसी बीच बुधवार को मेघालय पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी को 'दोगला' करार दिया और कहा कि भाजपा चुनाव के समय कुछ और चुनाव के बाद कुछ और करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने आज राज्य के उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है, क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करती है।

उन्होंने लोगों से टीएमसी को वोट देने का आग्रह किया। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी दोगली है, यह चुनाव के दौरान कुछ और कहती है और उसके बाद कुछ और करती है। केंद्र की बीजेपी सरकार केवल अपने पार्टी वाले राज्यों को पैसा देती है।'


टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, 'टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं, महिलाओं, छात्रों और किसानों के सपनों को पूरा करती है। हम लोगों के लिए, लोगों द्वारा और मेघालय में लोगों की सरकार चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed