{"_id":"62b869788f77bb55f651b61a","slug":"meghalaya-cm-to-iaf-for-aiding-flood-relief-operations-thank-you-guardians-of-skies","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAF: मेघालय के मुख्यमंत्री ने की वायुसेना की सराहना, कहा- संकट के समय में मदद के लिए आसमान के रखवालों का धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAF: मेघालय के मुख्यमंत्री ने की वायुसेना की सराहना, कहा- संकट के समय में मदद के लिए आसमान के रखवालों का धन्यवाद
Sun, 26 Jun 2022 07:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 Jun 2022 07:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री संगमा ने ट्वीट में लिखा, मेघालय के इतिहास में पहली बार राज्य में इस स्तर के राहत कार्य किए जा रहे हैं। पूरी कॉर्डिनेटिंग टीम की ओर से आसमान के रखवाओं को एक और महान काम के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
सीएम कोनराड संगमा
- फोटो : ANI
विस्तार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हवा में जरूरी वस्तुओं को गिराने के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की है। संगमा ने संकट के समय में राज्य प्रशासन की मदद के लिए वायुसेना का आभार जताया।
मुख्यमंत्री संगमा ने ट्वीट में लिखा, मेघालय के इतिहास में पहली बार राज्य में इस स्तर के राहत कार्य किए जा रहे हैं। पूरी कॉर्डिनेटिंग टीम की ओर से आसमान के रखवाओं को एक और महान काम के लिए धन्यवाद।
उन्होंने कहा, हालिया बारिश और भूस्खलन से तबाह हुए दुर्गम इलाकों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में हमारी मदद के लिए भारतीय वायुसेना का आभार।
वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर श्रीप्रकाश ने कहा कि उनके जवान 21 जून से असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान चला रहे हैं।