फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya cabinet minister and 4 mla resign from assembly before eci announcement

मेघालयः चुनाव तारीखों के एलान से पहले कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, यूडीपी का हिस्सा बनेंगे

Wed, 18 Jan 2023 03:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

मेघालयः इस्तीफा देने वाले पांचों विधायक यूनाइटेड  डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मेघालय की कोनराड  संगमा सरकार की अहम साझेदार पार्टी है।

विज्ञापन
meghalaya cabinet minister and 4 mla resign from assembly before eci announcement
मेघालय विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान से कुछ ही देर पहले मेघालय सरकार में कैबिनेट मंत्री और हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी विधायक रेनिकटोन लिंगदोह तोंगखार, टीएमसी विधायक शितलांग पाले, कांग्रेस से सस्पेंड चल रहे पार्टी विधायक मेरिलबोर्न सिएम और पीटी साकमेई, निर्दलीय विधायक लेंबोर मालंगियांग का नाम शामिल है। विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में कांग्रेस और हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अब एक भी विधायक नहीं बचे हैं। 

विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले पांचों विधायक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मेघालय की कोनराड संगमा सरकार की अहम साझेदार पार्टी है। पार्टी सूत्रों ने यह दावा किया है। मेघालय विधानसभा में अब विधायकों की संख्या घटकर 42 हो गई है। विधानसभा से अब तक 18 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा सचिव एंड्रयू साइमन ने बताया कि पांचों विधायकों का इस्तीफा मिल गया है। 
विज्ञापन


नेशनल पीपल्स पार्टी के मुखिया कोनराड संगमा के नेतृत्व में छ पार्टियों ने मिलकर मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस बनाया हुआ है। दो विधायकों वाली भाजपा भी इस गठबंधन का हिस्सा है। मेघायल में 50 साल के इतिहास में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार सिर्फ तीसरी सरकार है, जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पहले ही ऐलान कर चुकी है कि आगामी चुनाव में वह अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपल्स पार्टी ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। चुनाव आयोग ने मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा के चुनाव का नोटिफिकेशन 31 जनवरी को जारी होगा और राज्य में 27 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed