फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya assembly election results for two seats

मेघालय विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे आज, एनपीपी को जीत का भरोसा

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग
ब्यूरो, अमर उजाला, शिलांग Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Meghalaya assembly election results for two seats

मेघालय विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को आएंगे। हालांकि मतगणना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने नतीजों में जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन


दोनों में से दक्षिण तूरा सीट से संगमा खुद भी उम्मीदवार हैं। बता दें कि दक्षिण तूरा एवं रानीकोट सीटों के लिए 23 अगस्त को मतदान हुआ था। बीते मार्च में शपथ लेने वाले संगमा फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने उनकी बहन अगाथा संगमा ने दक्षिण तूरा सीट से इस्तीफा देकर संगमा के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ किया था। 

रीनाकोट के कांग्रेस विधायक एम. डांगो के पार्टी एवं विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से उस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा है। डांगो ने एनपीपी का दामन थामा है। संगमा ने कहा कि दोनों इलाकों के लोग एनपीपी पर ही भरोसा जताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed