फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalay DGP, Militancy in Meghalaya ends due ULFA I top militant surrenders

उल्फा-आई के शीर्ष उग्रवादी के आत्मसमर्पण से मेघालय में हुआ उग्रवाद का अंत: डीजीपी

Thu, 12 Nov 2020 06:43 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Nov 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Meghalay DGP, Militancy in Meghalaya ends due ULFA I top militant surrenders
दृष्टि राजखोवा आत्मसमर्पण करते हुए - फोटो : PIB

मेघालय के पुलिस महानिदेशक आर चंद्रनाथन ने गुरुवार को कहा कि प्रतिबंधित उल्फा (इंडिपेंडेंट) संगठन के दूसरे शीर्ष कमांडर दृष्टि राजखोवा के आत्मसमर्पण के साथ राज्य में उग्रवाद का अंत हो गया है। उल्फा (आई) के स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ के करीबी राजखोवा ने बुधवार को दक्षिण गारो हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के समीप सेना के समक्ष चार अन्य उग्रवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


वह गारो हिल्स क्षेत्र में सक्रिय था और उसने कई अन्य विद्रोही संगठनों को सहायता प्रदान की थी। डीजीपी ने  कहा कि राजखोवा के आत्मसमर्पण से मेघालय, खासकर अशांत गारो हिल्स क्षेत्र, में दो दशक से चल रहे सशस्त्र संघर्ष का अंत हो गया है। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस पर काफी दबाव था हथियार छोड़ने के अलावा उसके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।
विज्ञापन


चंद्रनाथन ने कहा कि उग्रवादी इसी साल दो बार राज्य पुलिस के साथ मुठभेड़ में बच गया था। पुलिस प्रमुख ने कहा, "हम इस साल दो बार उसे पकड़ने में चूक गए। आखिरी मुठभेड़ में उसका एक अंगरक्षक घायल हो गया था लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजखोवा के खिलाफ पांच-छह मामले लंबित हैं। वहीं एक सूत्र ने  बताया कि राजखोवा ने असम में अपनी पत्नी से संपर्क किया था और सेना के समक्ष "सुरक्षित" आत्मसमर्पण के लिए पहल करने को था क्योंकि उसे मेघालय पुलिस पर भरोसा नहीं है।


उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद सेना राजखोवा और उसके चार अन्य सहयोगियों को असैनिक वाहनों से असम ले जा रही थी। लेकिन मेघालय पुलिस ने बुधवार शाम करीब छह बजे पूर्वी गारो हिल्स जिले में उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed