फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mega DSC Protest Congress Committee YS Sharmila Guntur Police Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: सीएम जगन के खिलाफ बहन शर्मिला ने खोला मोर्चा, गुंटूर में पुलिस ने हिरासत में लिया; कही यह बात

Thu, 22 Feb 2024 11:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उंदावल्ली (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उंदावल्ली (आंध्र प्रदेश) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:18 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में अपने भाई मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार का विरोध करने सड़क पर उतरीं वाईएस शर्मिला को गुंटूर पुलिस ने तीन घंटे तक हिरासत में रखा। कांग्रेस का दामन थाम चुकीं शर्मिला शिक्षकों से जुड़े मुद्दे पर विरोध करने उतरी थीं।

विज्ञापन
Mega DSC Protest Congress Committee YS Sharmila Guntur Police Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को सरकार के खिलाफ पदयात्रा के दौरान हिरासत में ले लिया गया। उंदावल्ली में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गुंटूर जिसे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'चलो सचिवालय' पदयात्रा के दौरान शर्मिला को हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुंटूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुषार डूडी ने बताया, शर्मिला को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन


शर्मिला मुख्यमंत्री भाई और आंध्र प्रदेश सरकार की नीतियों पर बरसीं
गुंटूर पुलिस के मुताबिक शर्मिला समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। लगभग तीन घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष के शिवाजी ने कहा, पुलिस ने उन्हें सचिवालय की तरफ जाने वाली नदी के किनारे वाली सड़क पर उंदावल्ली के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस नेताओं को मंगलागिरी ग्रामीण पुलिस स्टेशन ले गई और सबके हस्ताक्षर लिए गए। शर्मिला ने आंध्र प्रदेश सरकार पर विस्तृत एक्स पोस्ट के जरिए भी निशाना साधा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक ताकत हमेशा के लिए नहीं मिलती, शिक्षकों की अनदेखी कर रही सरकार
वाइएस शर्मिला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मेगा जिला चयन समिति (डीएससी) शिक्षक भर्ती अधिसूचना की मांग को लेकर ज्ञापन देने सचिवालय जा रहे थे। उन्होंने सरकार को आगाह करते हए कहा कि राजनीतिक ताकत हमेशा के लिए नहीं मिलती। उन्होंने जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर पूरे मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed