फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   #MeToo : BJP in confusion over action on MJ Akbar

#MeToo : एमजे अकबर पर कार्रवाई को लेकर उलझन में भाजपा

Fri, 12 Oct 2018 06:35 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Oct 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
#MeToo : BJP in confusion over action on MJ Akbar

मी टू अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर एक के बाद एक नौ महिला पत्रकारों की तरफ से यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद भाजपा नेतृत्व में ऊहापोह की स्थिति है। अकबर इस अभियान के निशाने पर आए देश के पहले राजनीतिज्ञ हैं और उन पर कार्रवाई की जाए या नहीं, इस बात का फैसला लेने के लिए भाजपा और सरकार में मंथन का दौर चल रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि शुक्रवार को नाइजीरिया दौरे से लौट रहे अकबर से स्पष्टीकरण लेने के बाद ही उनके भविष्य पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल मी टू अभियान में अकबर का नाम उछलने के बाद से सरकार और भाजपा प्रबंधन लगातार इस पर मंथन कर रहा है कि उनका इस्तीफा कराने या नहीं कराने का क्या प्रभाव होगा। यदि अकबर का इस्तीफा लिया जाता है तो ये वर्तमान सरकार में किसी मंत्री का इस्तीफा लेने का पहला मामला होगा। 
विज्ञापन


ऐसे में इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि इस्तीफा लेने का पार्टी और सरकार की छवि पर क्या असर पड़ेगा। हालांकि फिलहाल यह तय किया गया है कि इस मामले में निर्णय लेने से पहले विदेश राज्य मंत्री का पक्ष जानना चाहिए। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो नेतृत्व अकबर को खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की घोषणा करने का निर्देश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अंदर से ही उठ रही आवाज

पार्टी और सरकार में भले ही मी टू अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पार्टी की केंद्रीय और राज्यों की सत्ता से जुड़े कई मंत्रियों और नेताओं ने मामले की जांच को जरूरी बताया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगणा जोशी, सरकार की सहयोगी आरपीआई के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, दूसरी सहयोगी शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आरोपों की जांच कराने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed